আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘साहू समाज का इतिहास गौरवशाली, भक्त माता कर्मा ने अच्छे कामों के लिए सदैव किया प्रेरित’

Published on: March 21, 2020
---Advertisement---
तारेश साहू

खल्लारी. मरार कसहीबाहरा में साहू समाज एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संत माता कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया. मुख्यअतिथि महासमुंद जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष भुलाऊराम साहू, अध्यक्षता मरार कसहीबाहरा के सरपंच कमलनारायण साहू, विशेष अतिथि खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के संरक्षक देवकराम साहू, उपाध्यक्ष ममता संजय साहू, चरौदा ग्रामीण सेवा सहकारिता समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, खल्लारी सामाजिक कार्यकर्ता व छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव तारेश साहू, चरौदा ग्रामीण सेवा सहकारिता समिति के प्रबंधक जयप्रकाश साहू, मरार कसहीबाहरा ग्राम साहू समाज के  अध्यक्ष खिलेश (लाला) साहू, उपाध्यक्ष देवानंद साहू, कोषाध्यक्ष रामनारायण साहू, सचिव दिनेश साहू आदि थे. भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण के मंदिर में पूजा-अर्चना कर महिलाओं व बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली.

http://सीएम केजरीवाल की घोषणा, 72 लाख लोगों को फ्री राशन, वृद्धा-विधवा पेंशन दोगुना

पश्चात आयोजन स्थल पर महाराज भरतदास वैष्णव ने लोगों के सुख शांति और अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन सम्पन्न कराया. साहू समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिवादन किया गया. इस दौरान माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मुख्यअतिथि भुलाऊराम साहू ने कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरवशाली है. भक्त कर्मा माता ने सदैव अच्छे कामों के लिए सबको प्रेरित किया. इसीलिए आज हमारे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग विभिन्न क्षेत्रों में समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं. श्री साहू ने कर्मा जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंच के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया. आयोजन को मरार कसहीबाहरा सरपंच कमलनारायण साहू, छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव तारेश साहू, खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज की उपाध्यक्ष ममता साहू ने भी सम्बोधित किया. साहू समाज ने प्रत्येक घर में मां कर्मा की फोटो पहुंचे इस उद्देश्य से अतिथियों ने उपस्थित सभी महिला-पुरुषों को मां कर्मा की फोटो भेंटकर सम्मानित किया. आयोजन का संचालन देवक साहू एवं आभार प्रदर्शन खिलेश साहू ने किया.

http://कांग्रेस के बागी 21 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, सिंधिया का दावा- सबको मिलेगा टिकट

आयोजन पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को लगने वाली भोग खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर खेमाराम साहू, तोषराम साहू, बुधराम साहू, प्रेमलाल साहू, उगेश्वर पटेल, वरूण यादव, जगदीश तेली, देवचरण पटेल, चोवा साहू, विजय ध्रुव, कुंजराम पटेल, हिरालाल चन्द्राकर, ओमप्रकाश साहू, गिरजा शंकर साहू, धनीराम साहू, माखन पटेल, कुमार साहू, कोषण साहू, परदेशी साहू, पोखन साहू, दीपक साहू, भेखलाल साहू, देवनाथ पटेल,  तारेण साहू, गगन साहू, पंकज साहू, नेमलता साहू, अंजू साहू, दामिनी साहू, तरूण लता साहू सहित सामाजिकजन और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए सेनिटाइजर की जानकारी और जागरूकता के लिए ग्राम साहू समाज ने हाथ धुलाई का आयोजन कर कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी व सुझाव दिए और हरसम्भव जागरूक रहने के साथ मास्क का उपयोग करने अपील की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now