रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत की. इनमें से बिलासपुर में 4 तथा रायपुर में 3 खेल अकादमी आज विधिवत प्रारंभ हुई. बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और कबड्डी अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी, बालिका फुटबाल एवं बालक-बालिका एथेलेटिक्स अकादमी का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत वाली नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.
https://नोरा फतेही ने व्हाइट कटआउट ड्रेस में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल
बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स की बोर्डिंग एवं कबड्डी (बालिका) अकादमी तथा रायपुर में तीरंदाजी की बोर्डिंग, फुटबाल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) की डे-बोर्डिंग अकादमी कुल 370 सीटर है, जिसमें 180 बोर्डिंग सीट एवं 190 डे-बोर्डिंग सीट शामिल है. मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल परिसर में 9.20 करोड़ रुपए की लागत से बने 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक एण्ड फील्ड, 2.82 करोड़ की लागत से बालकों के लिए निर्मित 50 सीटर खेल छात्रावास, 4.75 करोड़ की लागत से बालिकाओं के लिए निर्मित 100 सीटर खेल छात्रावास तथा 4.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया.
https://दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में बच्ची से अनाचार, 5 से छेड़छाड़
इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर में 4 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कबड्डी इंडोर हॉल, 15 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की गैलरी एवं पेवेलियन के निर्माण सहित वहां फ्लड लाइट लगाए जाने के कार्य की आधारशिला रखी. मुख्यमंत्री ने रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में स्वर्गीय कोदूराम वर्मा स्मृति तींरदाजी प्रशिक्षण अकादमी, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम परिसर कोटा में बालिकाओं के लिए फुटबाल अकादमी तथा बालक-बालिकाओं के लिए एथेलिटक्स अकादमी का भी शुभारंभ किया.
अब चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का खतरा, अलर्ट जारी https://t.co/y227arhqhN
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 25, 2021







