नई दिल्ली. हिना खान और स्टेबिन बेन का गाना ‘बेदर्द’ रिलीज हो चुका है. ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने को अब तक 15,338,623 से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं जो कि तेजी से बढ़ते ही जा रहा है. गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में छाया हुआ है. फैंस के बीच यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने को पॉकेट एफएम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. बता दे कि पॉकेट एफएम के यूट्यूब चैनल का यह पहला गाना है. जो की देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है.
http://अर्जुन-रकुलप्रीत का गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज, मचा रहा धमाल
वीडियो में हिना दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. संजीव चतुर्वेदी के लिखे इस गाने को सिंगर स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है. गाने में हिना खान के अंदाज और लुक की खूब तारीफ हो रही है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए हिना खान पर प्यार की बारिश की है और उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं. देखिए वीडियो-
http://SBI ने किया अलर्ट, मोबाइल में सेव की ये जानकारी तो खाली हो जाएगा खाता!










