नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर देती हैं. इंस्टाग्राम पर आपको उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर देखने को मिल जाएगी. अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सभी के दिलों की धड़कन तेज कर दी है. हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और कातिलाना अदाओं से फैंस के होश उड़ा रही हैं. इन तस्वीरों में हिना ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, जानें क्या हैं आपके शहर में रेट्स
अपने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए हिना ने बोल्ड मेकअप किया है और अपने सुनहरे बालों को खुला छोड़ा है. हिना ने अपने आउटफिट को खूबसूरत ईयरिंग्स और कुछ अंगूठियों के साथ कंप्लीट किया है. उन्होंने ड्रेस के साथ एक बेल्ट भी पहनी हुई है. फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. तस्वीरों को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं. यहां उनके चाहने वाले उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
https://6,000mAh बैटरी और Jio ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










