আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, जानें क्या हैं आपके शहर में रेट्स

Published on: October 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को भी फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. डीजल के दाम 34 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपए जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपए व डीजल की कीमत 104.38 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपए जबकि डीजल का दाम 99.43 रुपए लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 104.52 रुपए लीटर व डीजल 100.59 रुपए लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है. बता दें कि इस महीने 24 दिन में पेट्रोल-डीजल 19 बार महंगे हो चुके हैं. इससे पेट्रोल 5.95 और डीजल 6.45 रुपए महंगा हो चुका है.

https://6,000mAh बैटरी और Jio ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

https://मुख्यमंत्री ने चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now