আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हिमांशी खुराना निकलीं कोरोना पॉजिटिव, किसानों के प्रदर्शन में हुई थीं शामिल

Published on: September 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी सभी को दी है. हाल ही में उन्होंने पंजाब के किसानों संग प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. भारत बंद के तहत किए गए प्रदर्शन में हिमांशी भी शामिल हुई थीं. ऐसे में उनका कोरोना की चपेट में आना उन सभी को भी खतरे में डाल देता है जो उस प्रदर्शन में शामिल थे. हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में वे बता रही हैं कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.

http://कांकेर ने जो घंटी बजाई है, क्या भूपेश बघेल ने सुना उसे ?



वे लिखती हैं- मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. मैंने हर तरह की सावधनी बरती थी. जैसा आप सभी को पता है कि मै हाल ही में एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और वहां काफी भीड़ थी, इसलिए मैंने सोचा कि शूटिंग पर जाने से पहले अपना टेस्ट करवा लूं. मैं चाहती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आया था वो अपना टेस्ट करवा ले. जो भी इस समय प्रदर्शन कर रहे हैं मेरी उन से विनती है कि वे ये ध्यान रखे कि इस समय महामारी चल रही है.

http://‘मुख्यमंत्री जी… प्रदेश का कोई भी जिला नहीं जहां पत्रकारों से धमकी, मारपीट की घटना न हुई हो’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now