महासमुंद. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला पर हुए हमले की निंदा कर हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री से की है. पत्रकार सुरक्षा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर हमलावरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा है कि- मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार, धमकी, मारपीट से आपको अवगत करा रहे हैं.
http://लूडो में पिता ने की चीटिंग, फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी
आपके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश का कोई भी जिला नहीं है जहां पत्रकारों को धमकी, मारपीट की घटना न हुई हो. कांकेर में पत्रकार साथी कमल शुक्ला पर कुछ लोगों ने बीच बाजार में जानलेवा हमला किया. जान से मारने की कोशिश की. अभी भी उनकी जान को खतरा है. आपसे अनुरोध है कि प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों, धमकी पर तुरंत रोक हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों को तुरंत निर्देश दिया जाए. पत्रकारों की सुरक्षा हेतु अनुरोध है कि राज्य में जल्द-जल्द से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, जिससे इन घटनाओं को रोका जा सके जिससे पत्रकार निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकें.
http://जंगल से करील और लकड़ी चोरी कर ले जा रहे चार पकड़ाए







