बलरामपुर. रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर राजपुर के नवकी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन में सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक रीमा श्रीवास्तव अपने बेटे समर और परिवार के साथ भतीजी की शादी में ग्राम बघिमा से आई थीं. विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम बघिमा तथा बिहार से आए रिश्तेदार स्कॉर्पियो से वापस राजपुर से बघिमा लौट रहे थे. राजपुर के नवकी मोड़ के पास शराब के नशे में धुत्त चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया.
http://वोडाफोन-आइडिया ने महंगा किया प्लान, अब देने होंगे इतने ज़्यादा पैसे
अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे तीन-चार बार पलटते हुए नजदीक के दुकान के शटर से जा टकराई. हादसे में ग्राम बघिमा निवासी चंदन श्रीवास्तव की धर्मपत्नी रीमा श्रीवास्तव (30) तथा बड़े बेटे समर कुमार (4) की सिर में गंभीर चोटें आने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल व होली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल रेफर किया गया. पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरु कर दी है. वाहन में चालक को मिलाकर कुल 8 लोग गाड़ी में सवार थे.
http://इस मशहूर अभिनेत्री ने थामा भाजपा का दामन, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता







