बीजापुर. एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने एक 12 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के भोपालपट्नम ब्लॉक के गोरला गांव में रहने वाला 12 साल का बच्चा किश्टु पालदेव अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही वैन ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि, बच्चे के सिर में काफी गंभीर चोट आई थी. खून से लतपत बच्चे ने को परिजनों ने अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://आयकर की राशि अन्य खाते में जमा, 108 शिक्षक 3 साल से परेशान!
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के ग्राम दतान (प) निवासी श्री वर्मा का आज रायपुर के देवेंद्रनगर स्थित निवास में निधन हो गया. वे लगभग 93 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ देवेंद्रनगर मुक्तिधाम में किया गया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की है. उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री वर्मा ने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में संचालित 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसके कारण उन्हें 6 माह की जेल की सजा हुई थी.
http://INDvSA : रोहित के शतक और रहाणे की फिफ्टी से भारत पहले दिन 224/3
[smartslider3 slider=2]







