बिलासपुर. तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक घटना तखतपुर क्षेत्र के मोछ मोड़ के पास की है. बताया जा रहा है कि जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू मालवाहक ऑटो चलाता था. शुक्रवार को वह मालवाहक ऑटो को लेकर बिलासपुर आया था. यहां से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था. उसके ऑटो में तीन और लोग सवार थे. ऑटो तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो पांच फीट ऊपर उछल गया और उसके परखच्चे उड़ गए.
https://सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना ‘जीना जरूरी है’ रिलीज, फैंस हुए भावुक
उसमें सवार तीन लोग उछल कर रोड पर गिर गए, जबकि चालक ऑटो में फंस गया था. कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. सड़क किनारे पड़े तीन लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक ऑटो के सामने सीट में फंसा हुआ था. उसे कड़ी मशक्कत कर गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान जरहागांव क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश साहू के रूप में हुई है. जबकि, अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
https://सौतेली मां से ही बेटे ने कर ली शादी! शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता







