बेमेतरा. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. हादसे में चालक समेत कार में सवार सभी 8 की मौत हो गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोहभट्ठा की है. जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग नवागढ़ ब्लॉक के देवरी और नांदल गांव के हैं. बाबा मोहतरा की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही आई 20 कार क्रमांक सी जी 10 एफ ए 7585 तालाब में अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गई. इस दुर्घटना में कार में सवार 3 पुरूष, 4 महिलाएं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी बेमेतरा थाने में दी.
http://वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर
टीआई ने दलबल सहित मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से तालाब से कार को बाहर निकालवाया. सभी 8 लोगों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होने ट्विट कर कहा- बेमेतरा में अनियंत्रित कार तालाब में गिरने से कार में सवार 8 लोगों की मौत की खबर बेहद दुःखद है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.
http://फेक थी रानू मंडल की वायरल तस्वीर, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर की असलियत
बेमेतरा में अनियंत्रित कार तालाब में गिरने से कार में सवार 8 लोगों की मौत की खबर बेहद दुःखद है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 21, 2019







