धमतरी. रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई. हादसे में रायपुर और महासमुंद के दो कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार कारोबारियों के शव कुछ देर तक कार के अंदर ही फंसे रहे. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला. उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया. पुलिस के आने के बाद उसे उनके हवाले कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
http://चाणक्य नीति : किसी पर भरोसा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
जानकारी के मुताबिक रायपुर चंगोराभाटा निवासी सुनील कश्यप अपने महासमुंद निवासी साथी शिवम के साथ धमतरी से रायपुर की ओर जा रहे थे. डंडेसरा इलाके पास एक ट्रक रायपुर से धमतरी की ओर आ रहा था. सड़क के जिस हिस्से पर हादसा हुआ वहां सड़क निर्माण कार्य चलने से ट्रैफिक वनवे है. बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी चाय के व्यवसाय से जुड़े थे. फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है.
http://‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दिखा सैफ अली खान का दमदार अवतार







