नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज प्रबल होने की संभावना है और चक्रवाती तूफान असानी के आने की पूरी संभावना है. जान-माल की हानि को देखते हुए सेना तक को अलर्ट पर रखा गया है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से मछुआरे को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है. निचले इलाकों से अंडमान प्रशासन ने स्थानीय लोगों को खाली कराना शुरू कर दिया है. अंडमान में भारी बारिश संभावना है. इसे देखते हुए अंडमान और निकोबार प्रशासन ने 21 मार्च यानी आज से एहतियात के तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है.
https://WHO ने कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक जानकारियों पर जताई चिंता
भारतीय मौसम विभाग के निदेश मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि यह निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बंगाल से अडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच चुका है. यह अंडमान निकोबार से होते हुए म्यांमार और बांग्लादेश की ओर मुड़ जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक पहले तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी और यह प्रबल होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव उत्तर की ओर आ रहा है. अगर यह एक चक्रवाती तूफान में उभरता है तो इसे साइक्लोन आसनी के नाम से जाना जाएगा.
https://‘एएसआई की हत्या : बढ़ते अपराध शराब और मादक पदार्थों के फैलते कारोबार का ही दुष्परिणाम’
मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान में आज हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे से 75 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. शाम तक इसकी रफ्तार में और तेजी आएगी. अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में सामुद्रिक हलचलें तेज होने की संभावना है. इसके अलावा पूर्व मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सामुद्रिक हलचलें तेज हो गई है. सोमवार को अंडमान द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके बाद भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
The depression formed over Southeast and South Andaman Sea has moved towards the North. There are chances that the depression will intensify into a cyclonic storm by tomorrow evening. Heavy to very heavy rainfall is expected to occur over the region: IMD scientist RK Jenamani pic.twitter.com/YDKVZ1tZtC
— ANI (@ANI) March 20, 2022









