আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hero MotoCorp Glamour Xtec लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज

Published on: July 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Hero MotoCorp ने अपनी नई Glamour Xtec मोटरसाइकिल लॉन्च की है. हीरो ग्लैमर एक्सटेक दो अलग-अलग विकल्पों ड्रम वेरिएंट और डिस्क वेरिएंट में पेश की गई है. नई Glamour Xtec के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 78,900 रुपए और डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 83,500 रुपए है. नई Glamour Xtec में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फंक्शन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम, इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर और एक एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं. नए मॉडल में गियर पोजीशन इंडिकेटर, इको मोड, टैकोमीटर और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMi) हैं.

http://भाग्यशाली रहे तो 2022 में कंट्रोल हो जाएगा कोरोना : WHO

नई Glamour Xtec में साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और एक बैंक एंगल सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. बैंक-एंगल-सेंसर गिरने की स्थिति में इंजन को बंद कर देता है. ग्लैमर एक्सटेक में 125cc का बीएस-6 इंजन मिलता है जो XSens प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. कंपनी के मुताबिक यह 7 फीसदी ज्यादा ईंधन कुशल है, यानी ज्यादा माइलेज देता है. यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) और ऑटो सेल टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल हैं.

http://भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया, दीपक चाहर ने खेली मैच विनिंग पारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now