नई दिल्ली. Hero MotoCorp ने अपने Hero Destini स्कूटर का Platinum Edition भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 72,050 एक्स-शोरूम रखी गई है. इसे नए मैट ब्लैक कलर, ब्राउन इनर पैनल्स और व्हाइट रिम टेप के साथ पेश किया गया है. डेस्टिनी 125 के प्लेटिनम एडिशन में नई डिजाइन के साथ कई बेहतर फीचर्स दिए गए हैं. इसमें सिग्नेचर LED गाइड लैंप, प्रीमियम बैजिंग, शीट मेटल बॉडी के साथ नया ब्लैक और क्रोम थीम दिया गया है, जो इसे अपीलिंग और फ्रेश लुक दे रहा है. इसमें कोई भी मैकिनिकल बदलाव नहीं किया गया है. इसके स्पेशल एडिशन में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है.
http://प्रांजल दहिया का गाना ‘चमक धूप की’ वायरल, फैंस हुए दीवाने
इसका इंजन 7,000 आरपीएम पर 9 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. प्लेटिनम एडिशन में CVT ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके प्लेटिनम एडिशन में फ्रंट टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है. वहीं, इसके रियर में सिंगल क्वाइल स्प्रिंग हाईड्रॉलिक टाइप दिया गया है. डेस्टिनी 125 के स्पेशल एडिशन के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है. वहीं, इसके रियर 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है. इस स्पेशल एडिशन में i3S (आइडियल- स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) दिया गया है, जिससे इसमें बेहतर कम्फर्ट के साथ पहले की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलता है. इसमें एनोलॉग स्पीडोमीटर कंसोल, साइड-स्टैंड इंडीकेटर और सर्विस ड्यू रिमाइंडर दिया गया है.
http://IPL 2021 का एंथम ‘इंडिया का अपना मंत्रा’ जारी, देखिए वीडियो










