আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन अलग-अलग मामले में 47 लाख रुपए का गांजा बरामद, 8 गिरफ्तार

Published on: June 27, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. सिंघोड़ा व सरायपाली पुलिस ने शुक्रवार को 4.70 क्विंटल गांजा बरामद की है. जब्त गांजे की कुल कीमत 47 लाख रुपए बताई गई है. तीन अलग-अलग मामलों में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज यहां पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग में नाकेबंदी कर ओड़िशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 07 सीए 6918 को रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में रोका. उक्त वाहन में दो युवक सवार थे. जिन्होंने अपना नाम-पता मध्यप्रदेश सागर जिले के खाजेरा निवासी सुमोद अहिरवार (24), मध्यप्रदेश सागर जिले के पड़रिया निवासी विष्णु प्रसाद पटेल (31) बताया. वाहन की तलाशी में प्याज की बोरियां दिखाई दी. बोरियां उठाकर देखा गया तो प्लास्टिक के भूरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दी.

http://पढ़ई तुंहर दुआर : गांव के बच्चे कैसे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई?

14 बोरियों में 420 पैकैटों में 420 किलो गांजा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने उक्त गांजा मध्यप्रदेश ले जाना बताया. आरोपियों के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. श्री ठाकुर ने बताया कि इसी तरह सरायपाली थाना क्षेत्र में बैतारी मोड़ पर पुलिस ने ओड़िशा की ओर से आ रही फिएट क्रमांक ओआर 02 बीके 7786 की तलाशी ली. कार के गुप्त चेंबर और डिक्की में 27 पैकेट में 27 किलो और एक प्लास्टिक बोरी में 12 किलो कुल 39 किलो गांजा कीमती 1.95 लाख रुपए परिवहन करते बरिगुड़ा ओड़िशा निवासी सेबक मलिक, रविंदर दीप, विनोद मलिक एवं करेंद्र मलिक को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ठ) कायम किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरायपाली थाना क्षेत्रांतर्गत ही मोटर साइकिल क्रमांक एमपी20 एम डब्लू 9832 से 10 किलो गांजे का परिवहन करते हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी अंकित वर्मा और दीपक पटेल को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

http://सरकार के पास कोरोना से निपटने का कोई प्लान नहीं, पीएम ने किया सरेंडर : राहुल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now