नई दिल्ली. देश में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वैसे वैसे ही सियासत भी तेज हो रही है. कोरोना को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया- कोरोना वायरस देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है. भारत सरकार के पास इससे निपटने का कोई प्लान नहीं है. प्रधानमंत्री चुप हैं. उन्होंने महामारी के सामने आत्मसमर्पण और इससे निपटने से इनकार कर दिया है. बता दें कि भारत में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर पांच लाख के पार हो गई है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 18552 नए केस, 384 की मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम’ की लॉन्चिंग में कहा था कि पता नहीं कोरोना से कब निजात मिलेगी. कोरोना संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगे भी किसी को नहीं पता कि इस बीमारी से कब मुक्ति मिलेगी. इसकी एक दवाई हमें पता है. ये दवाई है दो गज की दूरी है. ये दवाई है- मुंह ढंकना, फेसकवर या गमछे का इस्तेमाल करना. जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती, हम इसी दवा से इसे रोक पाएंगे.
http://ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतनामी समाज से बनाने की मांग
Covid19 is spreading rapidly into new parts of the country. GOI has no plan to defeat it.
PM is silent. He has surrendered and is refusing to fight the pandemic.https://t.co/LUn2eYBQTg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 27, 2020









