नई दिल्ली. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक ने भी शपथ ली. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद का शपथ ली.
http://सीबीआई अधिकारी बताकर मंत्री लखमा को धमका रहा युवक, शिकायत पर जांच शुरू
नई सरकार के शपथ समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सुबोध कांत सहाय, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. बीजेपी को सिर्फ 25 सीटों पर जीत मिली जबकि जेएमएम के 30 विधायक जीते और महागठबंधन को कुल 47 सीटों पर जीत मिली.
http://पड़ रही है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी
Ranchi: Hemant Soren takes oath as the Chief Minister of Jharkhand; oath administered by Governor Droupadi Murmu. #Jharkhand pic.twitter.com/DuZEWF8pKY
— ANI (@ANI) December 29, 2019









