नई दिल्ली. हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. उन्हे बीजेपी के विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है. इससे पहले सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. बीजेपी में शनिवार से जारी बैठकों के दौर के बाद आज सरमा के नाम पर मुहर लगा दी गई. असम का पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद यह जानकारी देते हुए बताया कि सरमा कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
http://राजधानी में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, इस बार मेट्रो भी बंद
बता दें कि बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं है. बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी. ऐसे में नए मुख्यमंत्री पर फैसले के लिए बीजेपी आलाकमान ने सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया था. दोनों नेताओं ने कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक के बाद कई मुलाकात की थी.
http://KBC के 13वें सीजन में इंट्री के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन









