रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बस्तर और कोंडागांव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में एक दो-स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी से अति भारी बारिश होने की अति संभावना जताई गई है.
http://VIDEO : 7 साल की बच्ची ने लगाया ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, फैंस को आई धोनी की याद
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के विभिन्न सभी व्यवसायों में समयानुसार प्रशिक्षण देने की योजना को मूर्त प्रदान कर रहा है. उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव ने बताया कि प्राथमिक चरण में विकासखंड राजनांदगांव के मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. इच्छुक एवं योग्य व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता हैं, वे अपने आवेदन इस कार्यालय में 18 अगस्त तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर, कूरियर, रजिस्टर्ड डाक से प्रेषित कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.
http://किशोर कुमार के गाने सुनते हुए स्विमिंग करती नजर आईं सारा, वीडियो वायरल







