नई दिल्ली. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होने वाली है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी. इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात नवंबर को बर्फबारी और बारिश होगी. वहीं, पंजाब में छह और सात नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, कश्मीर घाटी में छह नवंबर को बहुत भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
https://आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, खास फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां अब भी कई राज्यों में बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में छह नवंबर को मध्यम बारिश होगी. बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. अंडमान और निकोबार में छह से आठ नवंबर तक तीन दिनों तक बरसात होने वाली हे. इसके अलावा, 9 नवंबर के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. बाद के 48 घंटों के दौरान संभावित मामूली तीव्रता के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है.
https://डाटा चोरी करते हैं ये ऐप्स, मोबाइल से तुरंत करें डिलीट









