नई दिल्ली. उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूट गया जिससे भारी तबाही हुई है. ग्लेशियर धोली नदी के किनारे किनारे बह रहा है. आईटीबीपी के 200 से ज्यादा जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. एसडीआरजी की 10 टीमें भी मौके पर पहुंचीं हैं. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आपदा में 100-150 लोगों के बहने की आशंका जताई है. हरिद्वार, ऋषिकेष और श्रीनगर में अलर्ट जारी किया गया है. चमोली जिले के रैणी गांव के ऊपर वाली गली से ग्लेशियर टूट गया है जिस कारण यहां पावर प्रोजेक्ट ऋषि गंगा को भारी नुकसान हुआ है.
http://गांव पहुंच हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत
साथ ही धौलीगंगा ग्लेशियर की तबाही के साथ तपोवन में बैराज को भी भारी नुकसान की जानकारी मिल रही है. इस घटना में जाल माल का बड़ी संख्या में नुकसान होने की आशंका है. ये घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच की है. इस घटना को लेकर प्रशासन अलर्ट हो चुका है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचना शुरू हो गई हैं. ये ग्लेशियर चमेली होते हुए ऋषिकेश तक पहुंचेगा. जोशीमठ, श्रीनगर तक हाई एलर्ट किया गया है. चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है.
http://एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया कि अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें. कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं. मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने वीडियो शेयर कर दहशत ना फैलाएं. स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं. आप सभी धैर्य बनाए रखें. गृहमंत्री अमित शाह ट्वीट कर कहा कि NDRF की कुछ और टीमें दिल्ली से Airlift करके उत्तराखंड भेजी जा रही हैं. हम वहां की स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहे हैं.









