नई दिल्ली. देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है. देशभर के 116 जिलों में 259 सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वैक्सीन दिल्ली में नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल जाकर ड्राई रन का जायजा लिया. उन्होंने यहां कहा कि देश को टीकाकरण का अनुभव है और ये वैक्सीन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफहमी न रखें. वैक्सीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.
http://Samsung Galaxy M सीरीज के ये दो स्मार्टफोन हुए सस्ते, जानिए नई कीमतें
पोलियो के वैक्सीन दिए जाने के दौरान भी विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं थीं, लेकिन लोगों ने टीका लगवाया और आज भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है. बता दें कि दिल्ली में आज तीन जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन हो रहा है. बता दें कि दिल्ली में ड्राई रन के लिए साउथ वेस्ट जिले में द्वारका के वेंकटेश्वर हॉस्पिटल को चुना गया है. जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दरियागंज डिस्पेंसरी को चुना गया है. वहीं, शहादरा जिले में दिलशाद गार्डन के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में ड्राई रन किया जा रहा है.
http://किशोरी से गैंगरेप, पिता भी करता था यौन शोषण, सभी आरोपी गिरफ्तार
#WATCH | Not just in Delhi, it will be free across the country: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan on being asked if COVID-19 vaccine will be provided free of cost pic.twitter.com/xuN7gmiF8S
— ANI (@ANI) January 2, 2021









