नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थीं. डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे. इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे. शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया. देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है.
https://मुख्यमंत्री भूपेश ने माईं जी को ओढ़ाई 11 किमी लंबी चुनरी
भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है. एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं.2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था. आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है. भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने विजय सिंगला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.
https://ताबड़तोड़ कमाई कर रही कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’, बटोर लिए इतने करोड़









