আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तमिलनाडु से लौटी दंपत्ति का स्वास्थ्य परीक्षण, कोरोना संक्रमित नहीं

Published on: March 20, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण दल ने पटेवा क्षेत्र में तमिलनाडु से लौटी दंपत्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया, अच्छी बात रही कि उनमें संक्रमण संबंधी एक भी लक्षण नहीं मिला. एक तरह कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अमला संक्रमण के बचाव में जुटा है. शुक्रवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण दल के अधिकारी डॉ छत्रपाल चंद्राकर और आईडीएसपी का दल अचानक पटेवा स्थित एक गांव जा पहुंचा. जहां, तमिलनाडु से वापस आई एक दंपत्ति के निवासरत होने की सूचना थी. संदिग्ध प्रकरण के तौर पर लेते हुए अमले ने दंपत्ति के स्वास्थ्य की पूर्ण जांच की गई और राहत भरी खबर मिली. नाम गोपनीय रखने की शर्त पर डॉ चंद्राकर ने बताया कि जिस दंपत्ति का परीक्षण किया है वे कोरोना वायरस यानी कोविड 19 से संक्रमित नहीं हैं.

http://जंगल से लगी बाड़ी में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को मार डाला

उनमें कोरोना वायरस संबंधी सर्दी, खांसी या बुखार जैसे कोई भी लक्षण नहीं हैं.  वे स्वस्थ्य प्रतीत हो रहे हैं इसलिए वर्तमान में उन्हें कोरोना वायरस के पीड़ित या संदिग्ध नहीं कहा जा सकता. कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण दल के नोडल अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कसार से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में होम आइसोलेशन के कुल आठ प्रकरण हैं. इनके लिए विभाग विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय कर रहा है. जिसमें उनकी देख-रेख का जिम्मा प्रशिक्षित व अनुभवी चिरायु दल के स्वास्थ्य अमले को दिया गया है. जो होम आइसोलेशन की संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर जाकर ही चिकित्सकीय सेवाएं प्रदाय करने के साथ-साथ लगातार निरीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित एक भी प्रकरण नहीं मिला है. संवेदनशील स्थिति को देखते हुए संक्रमण को फैलने से पहले ही रोकने के लिए विभाग अहितायत के तौर पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदाय करने में जुटा हुआ है. ऐसे में आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है, अपितु हम सभी को मिल कर जागरूकता के साथ इसके संक्रमण से बचने का प्रयास करना चाहिए.

http://टोल फ़्री नम्बर निदान-1100 में भी COVID-19 से संबंधित शिकायत करा सकते हैं दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now