আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गंजा कहकर नौकरी से निकाला, मामला कोर्ट गया तो 70 लाख का जुर्माना लगा

Published on: February 15, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. ब्रिटेन की एक कंपनी ने अजब ही काम किया और अपने एक इंप्लॉई को ये कहकर नौकरी से हटा दिया कि वे गंजे हैं. टैंगो के मालिक ने अपने 61 साल के सेल्स डायरेक्टर मार्क जोन्स को इसलिए काम से हटा दिया कि उनके सिर पर बाल नहीं हैं. टैंगो के सेल्स डायरेक्टर मार्क जोन्स ने इस मामले को यूं ही नहीं जाने दिया और कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ भेदभाव का केस दायर करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इतना ही नहीं वे कोर्ट में केस भी जीते और उनकी कंपनी को जुर्माने के रूप में मार्क को 71,000 पाउंड यानी इंडियन रुपीज में करीब 70 लाख रुपए देने पड़े.

https://Realme 10 Pro 5G Coca-Cola एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इस खबर से जुड़ी एक अजीब बात ये है कि कंपनी के मालिक फिलिप हेस्केथ जिन्होंने अपने कर्मचारी को नौकरी से निकाला वे खुद भी गंजे हैं. इस बारे में ब्रिटिश टैबोलॉएड द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप हेस्केथ का कहना है कि मुझे अपनी टीम में पचास साल की उम्र के गंजे और बूढ़े लोग नहीं चाहिए. मैं अपनी टीम का डायनेमिक्स बदलना चाहता हूं. इस बार में मार्क जोन्स का कहना है कि गलत तरीके से नौकरी से निकालने पर उन्होंने कंपनी पर केस करने का मन बना लिया था. उन्होंने अंत में रिजाइन दिया और फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की. कंपनी डायरेक्टर ने साफ किया कि वे ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हुए. अंतत: कोर्ट ने भी ये माना कि उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया है और कंपनी के पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है.

https://फांसी के फंदे पर लटकी मिली आरईएस विभाग के SDO की लाश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now