नई दिल्ली. कांग्रेस विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने विधानसभा में कहा है कि जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए. दरअसल, कर्नाटक में आई बाढ़ और उससे फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधायक चर्चा और बहस की मांग कर रहे थे. विधानसभा में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था. स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ. इसके बाद स्पीकर हेगड़े ने कहा कि रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए. मैंने तय किया है कि अब किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा.
https://चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गिरफ्तार
आप लोग चर्चा करिए. इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, ‘एक पुरानी कहावत है… जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए. अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है. रमेश कुमार इस विवादित टिप्पणी पर अब बुरी तरह घिर भी गए हैं. उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस विधायक डॉ. अंजली निम्बालकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सदन से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है. एक और कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने भी कहा है कि ये ठीक नहीं है. माफी मांगने की जरूरत है. विवाद बढ़ने के बाद विधायक रमेश कुमार ने माफी मांग ली है. रमेश कुमार ने कहा अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं.
https://Tecno Spark 8T बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस
#WATCH| "…There's a saying: When rape is inevitable, lie down&enjoy," ex Karnataka Assembly Speaker & Congress MLA Ramesh Kumar said when Speaker Kageri, in response to MLAs request for extending question hour, said he couldn't& legislators should 'enjoy the situation' (16.12) pic.twitter.com/hD1kRlUk0T
— ANI (@ANI) December 17, 2021









