नई दिल्ली. हाथरस, बलरामपुर और भदोही में जिस तरह की घटना घटी उसके बाद से लोगों में काफी गुस्सा है. अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है. इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा. आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है. यह हमारा संकल्प है-वचन है.
http://छत्तीसगढ़ सरकार 1 नवंबर से हर हाल में शुरू कराएं धान खरीदी : स्मिता
जिस तरीके से हाथरस प्रशासन ने इस पूरे मामले को हैंडल किया है उससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं और जल्द ही कार्रवाई के आसार हैं. बता दें कि 14 सितंबर को हाथरस की एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था. आरोप है कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने युवती की जीभ काट दी थी और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी. पीड़िता की हालत खराब होने के बाद इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया था. मंगलवार की सुबह उन्होंने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. प्रदेश की पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगा है.
http://सर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव के लिए छत्तीसगढ़ को मिला दूसरा पुरस्कार
उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है।
इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
आपकी @UPGovt प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है।
यह हमारा संकल्प है-वचन है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2020








