আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हरलीन देओल ने बाउंड्री पर पकड़ा ऐसा गजब का कैच, हर कोई रह गया हैरान

Published on: July 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड टीम के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 18 रन से मात दी. इस मैच में बारिश ने खलल डाला, जिस वजह से डी/एल नियम ने तहत मुकाबले का लक्ष्य तय किया गया. टीम इंडिया ये मुकाबला जरूर हार गई हो, लेकिन भारत की हरलीन देओल ने मैच के दौरान सबका दिल जीत लिया. दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर हरलीन बाउंड्री लाइन पर थीं. इंग्लैंड की एमी जोन्स बल्लेबाजी कर रही थीं, उन्होंने शिखा पांडे की गेंद को डीप में खेला और गेंद को बाउंड्री के पार करने की कोशिश की.

http://जनप्रतिनिधि के इशारे पर किसानों को जबरिया थमाया जा रहा फेरो पॉवर!

किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि इस गेंद पर जोन्स को पवेलियन लौटना पड़ेगा, लेकिन जिस तरह हरलीन ने फील्डिंग की वो अद्भुत थी. पहले तो हरलीन ने कैच पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगाई. हालांकि बाउंड्री रोप उनके बेहद करीब था. ऐसे में हरलीन ने गेंद को हवा में बाउंड्री के अंदर की ओर उछाला और खुद बाउंड्री के बाहर कूद गईं. बाद उन्होंने बाउंड्री के अंदर हवा में गोता लगाते हुए कैच लपक लिया. हरलीन देओल का ये कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर जगह उनके इस कैच की तारीफ हो रही है.

http://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितना है दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now