আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत के नए वनडे और टी20 कप्तान बन सकते हैं हार्दिक पांड्या

Published on: December 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 टीम के नए कप्तान बन सकते हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हार्दिक से इस बारे में बात की गई है और उन्हें जवाब देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है. फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक को कप्तानी मिलना तय है. हार्दिक इससे पहले भी रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी. हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए.

https://‘पठान’ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’, दिखा दीपिका-शाहरुख का सिजलिंग अंदाज

इसमें चार अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ विकेट भी लिए. बाद जून के महीने में उन्हें भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की. आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच की सीरीज में हार्दिक पहली बार भारत के कप्तान चुने गए और टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक भारत के उपकप्तान थे और भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी. पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जिसमें ऋषभ पंत उपकप्तान थे. भारत ने सीरीज 1-0 से जीती. उन्होंने टी20 विश्व कप के कुछ मैचों में भी अहम भूमिका निभाई थी.

https://VIDEO : ‘अंग लगा दे रे’ पर नागिन जैसी बलखाती दिखीं मोनालिसा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now