আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खौफनाक मंजर में तब्दील हुई हेलोवीन पार्टी, 151 की मौत

Published on: October 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हेलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर भगदड़ मच गई. हार्टअटैक और भीड़ के कुचलने से अब तक 151 लोगों की मौत हो गई और 82 अन्य घायल हो गए. न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि राजधानी सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर बड़ी संख्या में भीड़ द्वारा कुचले जाने से सैकड़ों लोग घायल हो गए और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने बताया कि शनिवार की रात इटावन लेजर जिले में भीड़ बढ़ने के कारण लगभग 82 लोग घायल हो गए और लगभग 50 लोगों को हार्ट अटैक आया, जिनका इलाज किया जा रहा है.

https://मौनी रॉय ने दिखाया अपना विंटेज लुक, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें

चोई ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल में हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी गली में एक बड़ी भीड़ के कारण कई लोगों की कुचलकर मौत हो गई. सियोल में सभी उपलब्ध कर्मियों सहित देश भर से 400 से अधिक आपातकालीन कर्मचारी और 140 वाहन घायलों के इलाज के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों का तेजी से इलाज सुनिश्चित करने और पार्टी स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को घायलों के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में आपदा चिकित्सा सहायता टीमों और सुरक्षित बिस्तरों को तैनात करने का भी निर्देश दिया.

https://लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत को टिकट देगी भाजपा? जेपी नड्डा ने दिया जवाब

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now