बेमेतरा. सड़क किनारे एक युवती की अधजली लाश मिली है. अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक बेलटुकरी के गनियारी गांव में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवती की अधजली लाश मिली है. उसकी उम्र करीब 19-20 साल बताई जा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि युवती की अनाचार के बाद जलाकर हत्या की गई है. अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है. पुलिस ने बताया कि युवती का चेहरा और कपड़े बुरी तरह से जल चुके थे.
http://सांप ने डसा तो शख्स ने उसे दांत से काट-काटकर मार डाला
इस वजह से उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही है. पुलिस अब आस-पास लापता युवतियों की जानकारी निकाल रही है. पुलिस को ये भी शक है कि हत्यारे ने कहीं और हत्या करने के बाद यहां लाकर शव को जलाया हो. पुलिस ने बताया कि आस-पास गांवों में लोगों से पूछताछ की जा रही है. वारतदा को देखकर इस बात की भी आशंका है कि इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे. फिलहाल युवती की पहचान की कोशिश में पुलिस लगी हुई है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवा दिया है.







