আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हार्दिक पंड्या बने पिता, नताशा स्तांकोविक ने दिया बेटे को जन्म

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी नताशा स्तांकोविक ने बेटे को जन्म दिया है. हार्दिक ने बेटे का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की है. हांलाकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है. हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता बनने की खुशखबरी देते हुए लिखा- हम अपने बेटे को पाकर धन्य हो गए.  हार्दिक के परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन पर उनके लाखों फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

http://355 लीटर महुआ शराब के साथ 4 गिरफ्तार, महुआ पास किया गया नष्ट

हार्दिक पंड्या बेटे के पिता बन गए हैं, ये खबर जानकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या और नताशा को बधाई दी है. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा- आप दोनों को बधाई. टीम इंडिया के बल्लेबाज और हार्दिक पंड्या के अच्छे दोस्त केएल राहुल ने भी हार्दिक पंड्या और नताशा को बधाई दी है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने दिल के इमोजी के साथ इन दोनों को शुभकामनाएं दीं. हार्दिक पंड्या की भाभी और क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा ने भी अपने देवर और देवरानी को दिल के इमोजी के साथ बधाई दी है.

http://Samsung Galaxy M31s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now