पिथौरा. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की आशंका ने गुटखा-गुड़ाखू प्रेमियों की जेब खाली करने के लिए व्यवसायियों ने अभी से कृत्रिम कमी बताते हुए इनके दाम डेढ़ से दो गुने बढ़ा दिए हैं. जिससे कोरोना से परेशान लोग अब इस कालाबाजारी से परेशान होने लगे हैं. जानकारी के अनुसार नगर के थोक गुटखा-गुड़ाखू व्यवसायियों ने एक बार पुनः कोरोना की आपदा में अवसर का फायदा उठाने का मन बना लिया है उसकी तैयारी अभी से प्रारम्भ कर दी गई है. चिल्लर व्यवसायियों के अनुसार विगत 3 दिनों से प्रतिदिन गुटखा एवं गुड़ाखू की कीमतें बढ़ा कर बेचे जा रहे हैं.
https://Vivo V23 Pro 5G और Vivo V23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
गोदामों में भरपूर स्टॉक होने के बावजूद चिल्लर व्यवसायियों को इनकी कमी बताकर निर्धारित मूल्य से 20 से 50 फीसदी तक अधिक पर बेचा जा रहा है. जिससे छोटे व्यवसायी भी अब इन सब का मूल्य बढ़ाकर ही चिल्लर ग्राहकों को विक्रय कर रहे हैं. इस में स्थानीय व्यवसायी स्टॉक नहीं होने की बात कह रहे हैं. आवश्यक सामग्री की कालाबाज़ारी से लोगों में अब कोविड की दहशत फैलने लगी है. दूसरी लहर में क्षेत्र में हुई मौतों को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि अब तीसरी लहर की दस्तक एवं थोक बाजार में कालाबाज़ारी ने लोगों के मन में अभी से दहशत पैदा कर दी है. ज्ञात हो कि पिछली दो कोरोनाकाल में उक्त सामग्री की जमकर खुलेआम कालाबाज़ारी की गई थी. जिसमे गुड़ाखू 10 का 100 रुपए एवं 5 का गुटखा 50 रुपए तक बेचा गया था.
https://मौत से एक रात पहले इरफान ने सुने थे गाने, बेहोशी में भी निकले आंसू







