আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुरु रंधावा-नोरा फतेही का सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज, मिले लाखों व्यूज

Published on: October 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुरु रंधावा और नोरा फतेही का सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज कर दिया गया है. इस वीडियो सॉन्ग ने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. गाने को फ्यूचर कॉन्सेप्ट से कनेक्ट करने की कोशिश की गई है. गाने की बात करें तो गुरु रंधावा के साथ इसे निकिता गांधी ने गाया है. गाने का संगीत और इसके बोल तनिष्क बागची ने लिखे हैं. इस गाने में वो सारे गुण हैं जो इसे पार्टी फेवरेट बना सकते हैं. गाने में नोरा के डांस के साथ-साथ उनके यूनिक आउटफिट की भी चर्चा जोरों पर है.

http://सत्ता बदलने की कूवत रखने वाला प्याज 60 के पार, शासन-प्रशासन द्वारा बढ़ती महंगाई की अनदेखी



गाने की शुरुआत में गुरु रंधावा अपनी लैब में एक रोबोट बनाने का काम कर रहे होते हैं. इसी बीच वो रोबोट जिंदा हो जाता है और वो देखते ही देखते नोरा फतेही में तब्दील हो जाता है. ब्लैक आउटफिट में नोरा का लुक शानदार नजर आ रहा है. नोरा इस गाने में भी अपने मूव्स से सभी को कायल कर देने में सफल रही हैं. फैन्स इस वीडियो सॉन्ग का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं. लोगों को यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि खबर लिखे जाने तक गाने को 65,56,360 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. देखिए वीडियो-

http://VIDEO : ‘लूडो’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now