नई दिल्ली. आईसीसी (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप घोषित कर दिए हैं. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में जगह दी गई है. इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम भी है. डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को दूसरे ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने हैं. कुल 16 टीमें उतर रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप के मैच शेड्यूल अगले हफ्ते जारी किए जाने की संभावना है. टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी, जो ओमान और यूएई में खेला जाएगा. इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी. प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है. टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. आगामी टूर्नामेंट 2016 के बाद पहला टी20 विश्व कप होगा.
http://धान उठाव कर समय पर चावल जमा नहीं, 32 राइस मिलर्स को नोटिस
राउंड 1
ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामबिया
ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुआ न्यू गिनी, ओमान
सुपर 12
ग्रुप 1 : ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1, बी2
ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बी1, ए2
http://धवन ने ‘ये शाम मस्तानी’ गाने पर बजाई बांसुरी, पृथ्वी ने गाया गाना











