नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने सोमवार को ग्रेनेड हमला किया. इस आतंकी वारदात में 15 से अधिक नागरिक घायल हो गए हैं, जबकि एक अन्य नागरिक की मौत हो गई है. सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकवादियों ने सोमवार को श्रीगनर के मौलाना आजाद मार्ग इलाके में ग्रेनेड हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका लेकिन वह सड़क के एक किनारे जाकर गिरा. इस हमले में 1 की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान गैर-कश्मीरी के रूप में हुई है जोकि घाटी में रहकर खिलौने बेचने का काम करता था. आतंकवादी लगातार लोगों में खौफ फैलाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं
http://इस टीवी एक्ट्रेस का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, किए गए अश्लील वीडियो कॉल
नन्ही गायिका आरू साहू का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन
रायपुर. राज्योत्सव के मंच पर ‘‘अरपा पैरी की धार, महानदी हे अपार‘‘ और ‘‘पंथी गीत‘‘ तथा ‘‘धनी बिना जग लागे सून्ना रे‘‘ गीत गाकर दर्शकों की व्यापक प्रशंसा पाने वाली कक्षा 6 वीं की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली गायिका आरू साहू ने संस्कृति विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी, जिला कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख, नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल से मुलाकात की. इन अधिकारियों ने उसका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दी.
http://22 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
#UPDATE Jammu and Kashmir: 15 people injured in a grenade attack in a market on Maulana Azad Road in Srinagar. https://t.co/LYAa5UHght pic.twitter.com/ic4LuXq8g4
— ANI (@ANI) November 4, 2019









