नई दिल्ली. अगर आप सस्ते में सोना खरीदना चाह रहे हैं तो वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त 25 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही है. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज का सातवां चरण की सब्सक्रिप्शन 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच होगी. ये बॉन्ड बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएस), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के माध्यम से बेचे जाएंगे. बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे. सोने के बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा जारी दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा.
https://दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का 79 साल की उम्र में निधन
यह दाम निवेश की अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिवस के दौरान 999 शुद्धता वाले सोने का औसत भाव होगा. रिजर्व बैंक की तरफ से जारी होने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि 8 वर्ष के लिए होगी और पांचवें वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प भी होगा. वित्त मंत्रालय ने कहा कि निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी और इस योजना में निवेश करने पर ब्याज के रूप में अतिरिक्त प्रतिफल भी मिलेगा. योजना में न्यूनतम एक ग्राम सोने का निवेश किया जा सकता है. बयान के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में प्रत्येक साल में इन्वेस्टमेंट की अधिकतम सीमा व्यक्तिगत और HUF के लिए 4 किलोग्राम, ट्रस्ट और ऐसी अन्य संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम होगी.
https://नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद ने बंधक बनाकर CMO से की मारपीट










