আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोहित-राहुल की शानदार पारी, भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया

Published on: November 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने आखिरी मैच में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया. यह बतौर कप्तान विराट कोहली का अंतिम टी20 मैच था. उन्होंने जीत के साथ अंत किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन बाद में अश्विन और जडेजा के सामने नामीबिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई. नामीबिया के लिए डेविड विसे ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. उनके अलावा स्टीफन बार्ड ने 21 रनों की पारी खेली. वहीं चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए.

https://मातर उत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव, टोली के साथ झूमते नजर आए

भारत के लिए जडेजा चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट और अश्विन ने 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट अपने नाम किए.133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित शर्मा (56) और लोकेश राहुल ने नाबाद (54) अर्धशतक लगाए और बाद में सूर्यकुमार यादव ने 25 रनों की बेहतरीन पारी खेली. नामीबिया के लिए एकमात्र विकेट जैन फ्रिलिंक ने लिया. तीन विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

https://VIDEO : आयुष्मान-वाणी की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now