नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने भरी जनसभा में कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया. सौ वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए, लेकिन ये कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते थे कि अभी केस मत चलाइए, क्यों भाई आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है.
http://पायल रोहतगी को जेल, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
कांग्रेस पर मंदिर केस में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए अमित शाह अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का वक्त भी बता दिया. शाह ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, 4 माह के अंदर आसमान को छूता हुआ प्रभु राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है.’ राम मंदिर समेत दूसरे तमाम मुद्दों पर घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है और न देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान कर सकती है. शाह ने कहा कि जबरन धर्मांतरण इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण मुद्दा था. रघुबर दास जी की सरकार ने जबरन धर्मांतरण को बंद करके आदिवासियों की सहायता करने का काम किया है.
http://31 दिसंबर तक पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य, ऐसे कराएं लिंक









