नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं. राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
http://Nokia G20 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मित्रों वाला राफेल है, सवाल करो तो जेल है : राहुल
नई दिल्ली. राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है, इस बार राहुल ने राफेल डील के साथ-साथ तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि खाली जगह को भरिए…‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, पीएसयू-पीएसबी की अंधी सेल है और सवाल करो तो जेल है… मोदी सरकार है!
http://अगस्त में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पीक!
Fill in the blank:
‘मित्रों’ वाला राफ़ेल है
टैक्स वसूली- महंगा तेल है
PSU-PSB की अंधी सेल है
सवाल करो तो जेल हैमोदी सरकार ____ है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2021









