नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए. ये हादसा तब हुआ जब राज्यपाल हैदराबाद से एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए नलगोंडा जा रहे थे. तभी अचानक उनकी कार सड़क से फिसलकर नीचे आ गई और एक पेड़ में टकरा गई. हादसे में कार को तो काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे. ये हादसा तेलंगाना में चौटुप्पल नाम के स्थान के पास हुआ. जब राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय की कार सड़क से नीचे फिसल गई.
http://मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का किया उद्घाटन
रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इन दिनों अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं. स्टीयरिंग अचानक बाएं घूम जाने की वजह से कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से फिसल गई. हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन कार में सवार सभी सुरक्षित है. हादसे के बाद राज्यपाल दूसरी कार से नलगोंडा के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दोपहर बाद राज्यपाल की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. उन्होंने करीब एक बजे मंत्रिमंडल की बैठक से ही राज्यपाल को फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा. राज्यपाल ने पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी दी है.
http://भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक रद्द की ये ट्रेनें, देखिए पूरी सूची









