नई दिल्ली. केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को कोरोना प्रभावित 75 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की एडवायजरी ज़ारी की गई है. यहां सिर्फ ज़रूरी काम करने को कहा गया है. सभी तरह की ट्रेनों के अलावा राज्यों के बीच चलने वाली बसों पर भी 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है. राज्यों को केंद्र सरकार ने सलाह दी है कि देश के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी जाए. ये 75 वो जिले हैं जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, अथवा जिन जिलों में कोरोना मरीज की वजह से कुछ लोगों की मौत हुई है.
http://नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, सीएम भूपेश ने प्रकट किया दुख
इसके अलावा एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाली बसों का परिचालन भी रोकने का फैसला लिया गया है. ये फैसला एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव मौजूद थे. राज्य सरकार इस बारे में आदेश जारी करेगी. हालांकि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, दवा दुकानें चलती रहेंगी. लॉक डाउन की सूची में राज्य सरकारें अपनी ओर से भी नए जिले भी शामिल कर सकती हैं.
http://हाथ धोते वक्त न करें कोई गलती, जानिए सही तरीका
Govt of India: Lockdown in 75 districts affected by Coronavirus; All trains stopped till Mar31, no metro rail and inter-state buses to operate https://t.co/F9rn123Hpw
— ANI (@ANI) March 22, 2020
Central government has asked state governments to issue directions to the 75 districts that have positive cases to stop all services except the emergency services: Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry. #CoronaVirus pic.twitter.com/4bBRhzFJj4
— ANI (@ANI) March 22, 2020









