नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित बैड बैंक के गठन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सरकार नेशनल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) यानी बैड बैंक की तरफ से बैंकों को जारी होने वाली सिक्योरिटी रिसीट को गांरटी देगी. यह गारंटी 30,600 करोड़ रुपए की होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 6 सालों में 5 लाख करोड़ से ज्यादा बैड लोन की रिकवरी की गई. मार्च 2018 से अब तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा रिकवरी की गई. सिर्फ 2018-19 में बैंकों ने 1.2 लाख करोड़ रुपए का लोन रिकवर किया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
https://सेल्फी लेने का प्रयास, अस्पताल के भृत्य को हाथी ने पटककर मार डाला
इस दौरान कुछ कंपनियों के राइट-ऑफ हो चुके लोन की भी वसूली की गई. वित्त मंत्री ने कहा कि बैड बैंक के अलावा इंडिया डेट मैनेजमेंट कंपनी का भी गठन किया गया है. पब्लिक सेक्टर बैंकों के पास डेट मैनेजमेंट कंपनी में 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी. वहीं, सरकारी बैंकों के पास एनएआरसीएल में 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी. सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से बैंकों की वित्तीय हालत में काफी सुधार हुआ है. साल 2018 में सार्वजनिक क्षेत्र के 21 में से सिर्फ दो बैंक ही मुनाफे में थे लेकिन साल 2021 में केवल दो बैंकों को घाटा हुआ.









