नई दिल्ली. Google नियमित तौर पर प्ले स्टोर से मैलिशस ऐप्स हटाता रहता है. अब टेक दिग्गज ने Joker मैलवेयर से इन्फेक्टेड 17 ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है. लेटेस्ट जोकर मैलवेयर ऐप्स का पता Zscaler ThreatLabZ रिसर्चर्स ने लगाया. इन ऐप्स का इस्तेमाल एसएमएस, कॉन्टैक्ट, डिवाइस इन्फर्मेशन और प्रीमियम वायरलेस ऐप्लिकेशन प्रोटोकोल (WAP) के लिए साइनअप के लिए किया जा सकता है.Zscaler सिक्यॉरिटी रिसर्चर विरल गांधी ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी. इन 17 ऐप्स को करीब 1,20,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है. इनमें से अधिकतर स्कैनर ऐप्स हैं. इसके अलावा कुछ मेसेजिंग ऐप्स और फोटो एडिटर्स हैं. गूगल को जब इन ऐप्स की जानकारी दी गई तो कंपनी ने प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया. अब इन ऐप्स को डाउनलोड नहीं किया जा सकता.
http://‘छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का फैसला, अब 20 क्विंटल धान खरीदे प्रदेश सरकार’
अगर आपने अपने एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में इन ऐप्स को इंस्टॉल किया है तो इसे तत्काल डिलीट कर लें. क्योंकि ये ऐसे ऐप्स हैं जो युटिलिटी बेस्ड हैं और लोग इन्हें मोबाइल के छोटे कामों के लिए इंस्टॉल करते हैं. इन ऐप्स को गूगल ने हटा लिया है- All Good PDF Scanner, Mint Leaf Message-Your Private Message, Unique Keyboard – Fancy Fonts & Free Emoticons, Tangram App Lock, Direct Messenger, Private SMS, One Sentence Translator – Multifunctional Translator, Style Photo Collage, Meticulous Scanner, Desire Translate, Talent Photo Editor – Blur focus, Care Message, Part Message, Paper Doc Scanner, Blue Scanner, Hummingbird PDF Converter – Photo to PDF.
http://महुआ शराब बरामद, आंगनबाड़ी सहायिका समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज









