नई दिल्ली. Google की तरफ से 7 खतरनाक ऐप्स को Play Store से हटा दिया गया है. Kasperskey की एक मैलवेयर एनालिस्ट ततयाना शिशकोवा ने इन सभी 7 ऐप्स में मालवेयर की पहचान की गई थी. उन्होंने बताया कि यह खतरनाक ऐप्स मैलवेयर जैसे ‘ट्रोजन’ जोकर से संक्रमित है. हाल ही में Squid Game यूजर्स ने इसी तरह के मैलवेयर हमलों का का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में ये 7 खतरनाक ऐप्स मौजूद हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें. गूगल की तरफ से बैन किए गए 7 खतरनाक ऐप्स की सबसे कॉमन बात है कि ये मैलवेयर अटैक के जरिए अवैध धोखाधड़ी जैसे फेक सब्सक्रिप्शन और इन-ऐप परचेज ऑफर करते हैं. ऐसे में यूजर्स को इन लिंक्स और गैरजरुरी खरीददारी को नजरअंदाज करना चाहिए. मौजूदा वक्त में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ी हैं. ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है.
https://गरीबों का निःशुल्क उपचार करने वाले डॉ. समेलाल नहीं रहे
ये हैं वो 7 खतरनाक ऐप्स
Now QRcode Scan
EmojiOne Keyboard
Battery Charging Animations Battery Wallpaper
Dazzling Keyboard
Volume Booster Louder Sound Equalizer
Super Hero-Effect
Classic Emoji Keyboard
https://बाथरूम में कैमरा लगाकर युवतियों के बनाए अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार









