আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Google Play Store ने बैन किए 136 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

Published on: October 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल ने प्ले स्टोर पर मौजूद 136 खतरनाक ऐप्स को बैन कर दिया है. ये ऐप्स यदि आपके फोन भी हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दीजिए. सुरक्षा तकनीक को चकमा देकर साइबर धोखेबाजों ने आपके स्मार्टफोन में सेंध लगा दी है. इसके लिए उन्होंने आपका फोन हैक नहीं किया बल्कि कई मेहमान उसमें प्रविष्ट करा दिए. ये मेहमान वो खतरनाक ऐप्स हैं, जो आपके रुपयों से लेकर डाटा तक सब चुरा रहे हैं. साइबर सुरक्षा के जानकारों का कहना है कि धोखेबाजों ने एक और मालवेयर तैयार किया है. यह अब तक दुनिया भर के लाखों एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर्स को करोड़ों रुपयों की चपत लगा चुका है. इसलिए गूगल प्ले स्टोर ने कई ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है.

https://Oppo A55 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

गूगल का कहना है कि उसे इन ऐप्स के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद 136 ऐप्स पर पाबंदी लगा दी गई है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने ‘ग्रिफ्थोर्स एंड्राइड ट्रोजन’ नाम के मोबाइल प्रीमियम सेवा अभियान की खोज की है. इसने समूची दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा एंड्राइड फोन उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाया है. जहां सामान्य ऑनलाइन घोटाले फ़िशिंग तकनीकों का लाभ उठाते हैं, वहीं ग्रिफ्थोर्स एंड्रॉयड ट्रोजन अनूठा है. यह ट्रोजन के रूप में काम करने वाले मेलिसियस एंड्राइड ऐप के पीछे छिपा हुआ है. प्रतिबंधित कुछ ऐप्स ये हैं- हैंडी ट्रांसलेटर प्रो, हार्ट रेट ट्रैकर, पल्स ट्रैकर, जियोस्पॉट, जीपीएस लोकेशन ट्रैकर, आईकेयर, फाइंड लोकेशन, माई चैट ट्रांसलेटर जैसे ऐप्स शामिल हैं.

https://IPL 2021 : DC ने MI को 4 विकेट से हराया, श्रेयस फिर चमके

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now