আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Apple App स्टोर से गायब हुआ Google Pay, जानिए क्या है वजह

Published on: October 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल की ऑनलाइन पेमेंट ऐप Google Pay को ऐपल स्टोर से हटा दिया गया है. अचानक हुए इस एक्शन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आईफोन कंपनी निर्माता ऐपल द्वारा जल्द ही इसकी घोषणा की उम्मीद की जा रही है. फिलहाल ऐपल ऐप स्टोर पर Google Pay ऐप नहीं दिख रही है. हालांकि आईफोन में पहले से इंस्टॉल Google Pay ऐप अब भी काम कर रहा है, लेकिन यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें ट्रांजैक्शन करने में दिक्कतें आ रही हैं.

http://अठावले की पार्टी में शामिल हुईं पायल घोष, अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप



हालांकि गूगल ने एक बयान जारी कर ये साफ किया है कि ऐप स्टोर से कुछ प्रॉब्लम फिक्स करने के चलते गूगल पे को हटाया गया है. जबकि एंड्रॉयड के साथ ऐसा नहीं है और गूगल प्ले स्टोर में Google Pay ऐप उपबल्ध है. अपने स्टेटमेंट में गूगल ने कहा कि कुछ iOS यूजर्स को Google Pay ऐप में ट्रांजैक्शन फेलियर की दिक्कत के चलते इसे हटाया गया है. हमारी टीम इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है. जैसे ही दिक्कतें दूर होती हैं, ये वापस ऐपल प्ले स्टोर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

http://सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now