नई दिल्ली. नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ (EPF) पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने 8.65 फीसदी ब्याज देने को मंजूरी दे दी है. इसका सीधा फायदा 6 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा. नौकरी करने वालों के पीएफ खाते में ब्याज की रकम जमा होगी. EPFO के 6 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं.
http://‘मन बैरागी’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में दिखेगी पीएम मोदी की अनसुनी कहानी
बता दें कि यह पिछले 6 महीने से पीएफ खाते की ब्याज दरों पर सहमति नहीं बन पाई थी. इससे पहले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में ब्याज दरें 8.55 फीसदी थी. मतलब साफ है कि ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा हुआ है. ईपीएफओ जल्द खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की दर की बढ़ी रकम को ट्रांसफर करेगा. बता दें कि 8.65 फीसदी की दर सरकार की अन्य छोटी बचत स्कीमों पर उपलब्ध ब्याज से ज्यादा है. छोटी बचत स्कीमों के रिटर्न की बेंचमार्किंग मार्केट रेट पर होती है. यह संगठन 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रिटायरमेंट सेविंग को मैनेज करता है.
http://पीएम आवास योजना : जिनके खिलाफ शिकायत उन्हीं को बनाया जांच अधिकारी!









