नई दिल्ली. कोरोना वैक्सीन के लिए देश के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की अंतिम मंजूरी दे दी है. अब ये वैक्सीन देश में आम लोगों को लगाए जा सकेंगे. डीसीजीआई के निदेशक वीजी सोमानी ने बताया कि दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इसका इस्तेमाल इमरजेंसी की स्थिति में किया जा सकेगा. डीसीजीआई के मुताबिक दोनों ही वैक्सीन की दो दो डोज इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी. इन दोनों वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के तापमान में सुरक्षित रखा जा सकेगा.
http://मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, सनसेट के बीच यूं दिया पोज
सोमानी ने कहा कि Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने 1 और 2 जनवरी को कोविशील्ड और कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की सिफारिश की थी. डीसीजीआई के मुताबिक इस SEC में इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे. इनमें से pulmonology, immunology, microbiology, pharmacology, paediatrics, internal medicine के डॉक्टर और वैज्ञानिक थे. डीसीजीआई के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन की ओवरऑल क्षमता 70.42% थी. सीरम के आंकड़े दूसरे देशों में किए गए अध्ययन से मेल खाते हैं. DCGI ने कहा कि सीरम द्वारा इस वैक्सीन पर देश में क्लिनिकल ट्रायल जारी रहेगा.
http://मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, छाल, सरिया और कोसीर को तहसील बनाने की घोषणा
सोमानी ने कहा कि ये वैक्सीन 110 प्रतिशत सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा को लेकर तनिक भी चिंता रही तो वे ऐसी किसी भी वैक्सीन को एप्रूव नहीं करेंगे. सोमानी ने कहा कि हल्के साइड इफेक्ट होते हैं लेकिन इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि हल्का बुखार, दर्द, एलर्जी जैसी चीजें हर वैक्सीन से होती है. सोमानी से जब लोगों ने पूछा कि ऐसी अफवाह चल रही है कि इस वैक्सीन को लगाने से लोग नपुंसक हो जाएंगे. इसके जवाब में निदेशक वीजी सोमानी ने कहा कि ये पूरी तरह से बकवास बात है और इस पर जरा सा भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है.
#WATCH I We'll never approve anything if there's slightest of safety concern. Vaccines are 110 % safe. Some side effects like mild fever, pain & allergy are common for every vaccine. It (that people may get impotent) is absolute rubbish: VG Somani,Drug Controller General of India pic.twitter.com/ZSQ8hU8gvw
— ANI (@ANI) January 3, 2021









